• Mon. Jul 27th, 2026

    जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    Share

    शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना कर जमीन अपने नाम कराने के मामले में वांछित अभियुक्त राजित राम यादव को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजित राम यादव पुत्र स्वर्गीय भगेलू राम यादव, निवासी कसेरूआ, थाना अकबरपुर, अंबेडकरनगर का रहने वाला है और वर्तमान में जौनपुर के लाइनबाजार क्षेत्र स्थित महंगूपुर में रह रहा था। उसके खिलाफ अमित कुमार निवासी कैराडीह, थाना खुटहन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि धोखाधड़ी और कूटरचना के जरिए चक संख्या 488, गाटा संख्या 1157/1 समेत कुल 15 गाटों की 0.206 एकड़ जमीन अपने नाम करा ली गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *