• Sat. Jul 25th, 2026

    जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

    Trim
    Share

    जौनपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, जौनपुर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय के प्राचार्य मुदित सक्सेना ने बताया कि पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जौनपुर जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांच में अध्ययनरत होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए तथा उसने कक्षा तीन, चार और पांच की पढ़ाई पूर्ण शैक्षणिक सत्र के रूप में की हो।

    प्राचार्य ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं पूर्णतः आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराता है। उन्होंने अभिभावकों और विद्यालयों से अधिकाधिक पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने की अपील करते हुए अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करने की सलाह दी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *