• Sat. Jul 25th, 2026
    Share

    सिकरारा (जौनपुर)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर और ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सिकरारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों और आत्मविश्वास की सराहना की तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में बीएसए ने कक्षा तीन की अंग्रेजी कक्षा का अवलोकन किया। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ पाठ पढ़ने के साथ व्याकरण संबंधी प्रश्नों के भी सटीक उत्तर दिए। इसके बाद कक्षा दो के विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी की कविताएं सुनाईं तथा लर्निंग पोस्टरों को पढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

    बीएसए ने बीआरसी कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एफएलएन प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों से उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया, ताकि बच्चों के भाषा और गणितीय कौशल का बेहतर विकास हो सके। इस दौरान प्रधानाध्यापक अमित सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *