• Sun. Jul 26th, 2026

    संपूर्ण थाना समाधान दिवस में सात शिकायतें पहुंचीं

    Share

    मड़ियाहूं, जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार संदीप गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में कुल सात शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

    शेष छह शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया। नायब तहसीलदार संदीप गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य राजस्व एवं पुलिस से जुड़े विवादों का प्रभावी और त्वरित समाधान करना है।

    इस दौरान मड़ियाहूं प्रभारी निरीक्षक (अपराध) इरफान अली, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *