• Wed. Jul 8th, 2026

    डीएम ने संस्था को बाल श्रम मुक्त बनाने की दी सहमति

    Share

    संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों व वार्षिक गतिविधियों का रिपोर्ट की साझा

    चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र की चर्चित संस्था आस्था महिला एवं बाल विकास के पदाधिकारी मंगलवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट कर पुष्प गुच्छ एवं बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का मोमेंटो देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान संस्था के निदेशक संतोष कुमार पांडेय ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की पूर्ण जानकारी व वार्षिक गतिविधियों का रिपोर्ट साझा की गई।

    इस बाबत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए 2027 तक जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने की पूर्ण सहमती दी।इस अवसर पर बंदना कुमारी,दीपनारायण,खुशी चंद,सविता,एड.विनय कुमार तिवारी समेत आदि लोग मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *