• Tue. Jul 7th, 2026

    मिशन शक्ति अभियान के तहत शाहगंज पुलिस की कार्रवाई, छात्राओं पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शाहगंज थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आने-जाने वाली लड़कियों पर टिप्पणी और फब्तियां कसने का आरोप है।

    पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चला रही थी।

    इसी दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कौड़िया तिराहे के पास एक युवक लड़कियों पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान शोभित कुमार पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी कौड़िया बुद्धनगर, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शाहगंज में मु0अ0सं0 238/2026, धारा 296 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक चंद्रभान यादव सहित थाना शाहगंज की पुलिस टीम शामिल रही।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *