• Mon. Jul 6th, 2026

    मड़ियाहूं तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 55 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण

    Share

    जौनपुर (मड़ियाहूं)। स्थानीय तहसील परिसर स्थित सभागार में सोमवार को उप जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

    प्राप्त शिकायतों में से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 50 प्रार्थना पत्र गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिए गए। उप जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को राहत मिल सके।

    संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *