• Mon. Jul 6th, 2026

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए मुफ्त ‘O’ लेवल और CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण, 10 जुलाई तक करें आवेदन

    Share

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन की निःशुल्क ‘ओ’ लेवल एवं CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के तहत पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 तक वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

    विभाग उठाएगा प्रशिक्षण का पूरा खर्च

    योजना के तहत ‘ओ’ लेवल प्रशिक्षण पर अधिकतम 15,000 रुपये तथा CCC प्रशिक्षण पर 3,500 रुपये तक का शुल्क विभाग वहन करेगा। ‘ओ’ लेवल पाठ्यक्रम की अवधि एक वर्ष और CCC की अवधि तीन माह होगी।

    ये अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

    आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का बेरोजगार युवक या युवती होना चाहिए। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी किसी शिक्षण संस्थान में छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं कर रहा हो तथा अभिभावकों की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो।

    ऑनलाइन आवेदन के बाद कार्यालय में जमा करना होगा प्रपत्र

    ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद उसकी दो प्रतियां आवश्यक दस्तावेजों सहित 10 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय (कक्ष संख्या-106) में जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय तक आवेदन पत्र जमा न होने पर आवेदन स्वतः निरस्त माना जाएगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *