बरसठी | स्मार्ट मीटर और विद्युत संयोजन की जांच के दौरान बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता, धक्का-मुक्की तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार, 29 जून की दोपहर विद्युत वितरण उपखंड बरसठी की संयुक्त टीम कूसा गांव के (पाठक बस्ती) में स्मार्ट मीटर और विद्युत संयोजनों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान एक परिसर में मीटर बाईपास मिलने का आरोप है। इसके बाद टीम नियमानुसार विद्युत संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई करने लगी। आरोप है कि कार्रवाई का विरोध करते हुए सुशांत पाठक, उनके पिता अरुण पाठक तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज,अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की की। साथ ही संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई रोकने का प्रयास करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। विभागीय तहरीर पर पुलिस ने सुशांत पाठक, अरुण पाठक तथा परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ बीएनएस की धारा 221, 132, 352 तथा विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि विभागीय तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।
मीटर जांच में अभद्रता, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

