• Wed. Jul 1st, 2026

    विहान सुपर किंग्स बनी यू-14 जौनपुर चैंपियन, रोमांचक फाइनल में सत्यम होटल को 5 रन से हराया

    Share

    जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित यू-14 जौनपुर क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। विहान सुपर किंग्स ने सत्यम होटल की टीम को 5 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

    टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए विहान सुपर किंग्स ने निर्धारित 35 ओवर में 360 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनीश निषाद ने 135 रन की शानदार पारी खेली, जबकि प्रियांशु सोनी ने मात्र 90 गेंदों में 17 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 151 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

    361 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सत्यम होटल की टीम ने भी दमदार प्रदर्शन किया। स्वरूप यादव ने 60 गेंदों पर 118 रन और शिवम मिश्रा ने 39 गेंदों में 71 रन की तेजतर्रार पारी खेली। हालांकि, टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य से महज 5 रन पीछे रह गई और विहान सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर लिया।

    गेंदबाजी में विहान सुपर किंग्स के आकाश तिवारी ने 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि सत्यम होटल की ओर से सत्यम ने 2 विकेट हासिल किए।

    समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि निखिलेश सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता का आयोजन मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान के संरक्षण में संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर मोहम्मद हसन क्रिकेट अकादमी के कोच गुलाब निषाद सहित विजय गुप्ता, किरमानी, संजय यादव, सतीश सिंह, विवेक, प्रमोद, शिबू सेठ, अखिलेश निषाद, पंकज निषाद, कलिंदर, वीना, रणजीत सिंह, अशफाक समेत अनेक खेलप्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed