जौनपुर। नेवढ़िया थाना पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से झपटमारी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार थाना नेवढ़िया पर दर्ज मुकदमा संख्या 177/2026 में वांछित आरोपी शिवम तिवारी पुत्र रविशंकर तिवारी एवं सिद्धार्थ तिवारी पुत्र संदीप तिवारी, निवासी ग्राम तिवरान थाना नेवढ़िया, को मुखबिर की सूचना पर तिवरान गांव जाने वाले मुख्य मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से झपटमारी में छीना गया वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बब्बन यादव, हेड कांस्टेबल गुलाब प्रसाद मौर्य, कांस्टेबल सूरज यादव एवं कांस्टेबल श्याम सुंदर मौर्य शामिल रहे।

