जौनपुर। रामपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार थाना रामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 127/2026, धारा 74, 351(3), 352 बीएनएस एवं 9जी/10 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित आरोपी नीतिन मिश्रा पुत्र रामआश्रय उर्फ छेदीलाल, निवासी राघोरामपट्टी माफी, थाना रामपुर को 24 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी रामपुर के निर्देशन में किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महंगू यादव, प्रभारी चौकी गोपालापुर, कांस्टेबल राजा कुमार तथा आरिफ शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

