• Wed. Aug 12th, 2026

    सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, महिला समेत दो घायल

    Share

    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चौकियां नईबाजार चौराहे पर रविवार को हुए सड़क हादसे में सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे एक युवक और बाइक पर सवार महिला घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

    जानकारी के अनुसार, चौकियां (रेवतीपुर) निवासी 25 वर्षीय राजू उर्फ पटिल कुमार अपने चाचा रामप्रसाद के साथ मुंबई जाने के लिए नईबाजार चौराहे पर ऑटो की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान सिरकोनी निवासी अनिल प्रजापति अपनी पत्नी बीना प्रजापति के साथ बाइक से आजमगढ़ जा रहे थे। नईबाजार चौराहे के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े चाचा-भतीजे से टकरा गई और सड़क किनारे गिर गई।

    हादसे में राजू उर्फ पटिल कुमार और बाइक पर पीछे बैठी बीना प्रजापति घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं बाइक चालक अनिल प्रजापति और रामप्रसाद इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *