• Sun. Jun 21st, 2026

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से महिला की मौत, पुत्र गंभीर घायल; चालक फरार

    Share

    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के देवकली बाजार में रविवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    जानकारी के अनुसार, देवकली बाजार निवासी 42 वर्षीय सुचित्रा देवी अपने पुत्र अनुज के साथ सड़क किनारे बैठी थीं। इसी दौरान केराकत की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मैजिक (ढाला गाड़ी) अनियंत्रित होकर पहले पीडब्ल्यूडी के संकेतक बोर्ड और पुलिस बूथ के साइन बोर्ड से टकराई, फिर मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुचित्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

    घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। उनके पति बबलू गोड़ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *