जौनपुर। अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खुटहन थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने न्यायालय एसीजेएम चतुर्थ, जौनपुर द्वारा जारी वारंट के आधार पर समर बहादुर यादव उर्फ साहरन निवासी मोहम्मदपुर गुलरा, थाना खुटहन को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 118/2023, धारा 379 भारतीय दंड संहिता (चोरी) के तहत मामला दर्ज है। इसी मुकदमे में न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में उसकी गिरफ्तारी की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जयकृष्ण यादव, कांस्टेबल अरविंद मिश्रा एवं आरक्षी निखिल सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि जिले में वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

