• Fri. Jun 19th, 2026

    RE-NEET परीक्षा और योग दिवस को लेकर जौनपुर में ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 6 से रात 9 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री

    Share

    जौनपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित RE-NEET (UG)-2026 प्रवेश परीक्षा एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को देखते हुए 21 जून (रविवार) को जौनपुर शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आवश्यक सेवाओं (गैस, डीजल, पेट्रोल एवं मेडिकल) से जुड़े वाहनों को छोड़कर सभी भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

    RE-NEET (UG)-2026 परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

    इन मार्गों से भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

    पचहटिया तिराहा

    प्रसाद तिराहा

    पकड़ी हाईवे अंडरपास

    अलीगंज हाईवे तिराहा

    जगदीशपुर चौराहा

    चांदपुर हाईवे अंडरपास

    कुत्तुपुर तिराहा

    योग दिवस के लिए विशेष व्यवस्था

    21 जून को सुबह 5:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शाही किला परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए विशेष पार्किंग एवं डायवर्जन योजना लागू रहेगी।

    पार्किंग व्यवस्था के मुख्य स्थान:

    शिया इंटर कॉलेज (बस पार्किंग)

    शाही किला के पास वीवीआईपी पार्किंग

    किला से मानिक चौक मार्ग (अधिकारियों के वाहन)

    अशोक टाकीज मार्ग (चार पहिया एवं दोपहिया पार्किंग)

    सारा पैलेस, राज कॉलेज पुलिस चौकी मैदान एवं केरारवीर मंदिर क्षेत्र में दोपहिया व चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

    प्रमुख डायवर्जन

    सिपाह, सुतरहट्टी, चहारसू और सद्भावना तिराहे से केवल योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों को ही किला की ओर जाने की अनुमति होगी।

    मानिक चौक, अटाला और नगर पालिका दक्षिणी गेट की ओर से किला मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

    अहियापुर तिराहे पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा।

    इन स्थानों से बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित

    पॉलिटेक्निक चौराहा

    सिपाह तिराहा

    जोगियापुर तिराहा

    बदलापुर पड़ाव

    मछलीशहर पड़ाव

    शाहगंज पड़ाव

    अहियापुर तिराहा

    पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि 21 जून को निर्धारित डायवर्जन और यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *