• Thu. Jun 18th, 2026

    मड़ियाहूं में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

    Share

    मड़ियाहूं, जौनपुर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर आयोजित “एक दिन अनेक समाधान – सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत गुरुवार को तहसील सभागार मड़ियाहूं में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों का मौके पर निस्तारण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना और लंबित मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

    कार्यक्रम में राजस्व, विद्युत, खाद्य एवं रसद तथा नगर पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण किया। बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंचे।

    विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्य

    राजस्व विभाग की ओर से 54 आय प्रमाण पत्र, 65 जाति प्रमाण पत्र, 42 निवास प्रमाण पत्र तथा 15 ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी किए गए। साथ ही 10 मामलों में खतौनी संशोधन का निस्तारण किया गया।

    इसके अलावा 35 जन्म प्रमाण पत्र एवं 2 मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। खाद्य एवं रसद विभाग ने 3 नए राशन कार्ड बनाए तथा 5 राशन कार्डों में संशोधन किया। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के 2 मामलों का मौके पर समाधान किया गया।

    कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार ने की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जनता को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और अधिकतम सेवाएं एक ही दिन में उपलब्ध कराई जाएं।

    इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार कृति एवं संदीप गुप्ता, प्रमोद श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed