• Mon. Jun 15th, 2026

    तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत, चालक फरार

    Share

    जौनपुर। जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर बरगुदर पुल के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में एक साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रविवार दोपहर करीब 4:15 बजे की है। सिकरारा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बरगुदर पुल के पास साइकिल से जा रहे वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से घायल वृद्ध को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया है।

    पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। साथ ही फरार वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed