• Sun. Jun 14th, 2026

    पास लेने के दौरान ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर, यात्रियों में मचा हड़कंप

    Share

    चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बरडीहा मोड़ पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओवरटेक करने के दौरान एक ट्रेलर ने बस को साइड मार दी। हादसे में बस के साइड के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आने की सूचना है।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बस से वाराणसी के लिए रवाना किया गया। वहीं, ट्रेलर चालक और दोनों वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए थाने भेज दिया गया।

    बस चालक राजेश गौंड ने बजरंग नगर पुलिस चौकी में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पीछे से आ रहे ट्रेलर चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बस को घसीट दिया, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों को चोटें आईं। चालक का आरोप है कि विरोध करने पर ट्रेलर चालक गाली-गलौज करने लगा।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसी तरह बस को बजरंग नगर चौकी तक लाकर खड़ा किया गया, लेकिन वहां भी ट्रेलर चालक लोहे की रॉड लेकर मारने के लिए दौड़ पड़ा, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

    पुलिस ने पीड़ित चालक की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed