• Wed. Aug 12th, 2026

    ई-टिकट कालाबाजारी पर रेलवे का सख्त कदम, RPF की साइबर शाखा ‘प्रबल’ करेगी निगरानी

    Share

    जौनपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ई-टिकटों की कालाबाजारी और अवैध बुकिंग पर रोक लगाने के लिए अपनी विशेष साइबर शाखा ‘प्रबल’ को सक्रिय करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य अवैध टिकट बिक्री पर अंकुश लगाना और यात्रियों को सुगम व पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना है। ‘प्रबल’ नामक यह साइबर शाखा प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के जरिए संदिग्ध ई-टिकट बुकिंग की पहचान कर अलर्ट जारी करती है।
    रेलवे प्रशासन ने बताया कि आईआरसीटीसी द्वारा टिकट बुकिंग एजेंटों की सूची मुख्यालय को भेजी जा रही है और साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जा रही है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए बुकिंग काउंटरों पर भी निगरानी कड़ी कर दी गई है। साथ ही, आईटी विशेषज्ञों द्वारा RPF टीम को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि ‘प्रबल’ से मिलने वाले इनपुट पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। जौनपुर जंक्शन के RPF प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि रेलवे काउंटर और ई-टिकटिंग से जुड़े सभी लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *