• Sun. Jun 14th, 2026

    जौनपुर में UPPSC प्रवक्ता परीक्षा शुरू, 18 केंद्रों पर 8375 अभ्यर्थी शामिल

    Share

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 रविवार से शुरू हो गई। जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8375 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जा रही है।
    अपर जिलाधिकारी (एडीएम) परमानंद झा ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक स्टैटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, कुल 18 स्टैटिक और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी में लगाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए शहर में सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है, जिसके तहत भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed