• Fri. Jun 12th, 2026

    आज भी हमें प्रेरणा देता है पिता का स्नेह, मार्गदर्शन और संघर्षशील व्यक्तित्व : ओम यादव

    Share


    जौनपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय पारसनाथ यादव की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र ओम यादव भावुक हो उठे। उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि पिता जी ने अपना पूरा जीवन जनसेवा, समाजवादी विचारधारा और जनता के हितों के लिए समर्पित किया। ओम यादव ने कहा कि उनके पिता का स्नेह, मार्गदर्शन और संघर्षशील व्यक्तित्व आज भी उन्हें प्रेरणा देता है। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी स्वर्गीय पारसनाथ यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed