जनचौपाल में ग्रामीणों ने उठाई समस्याएं, विद्यालय के ऊपर झूलते हाईटेंशन तार पर जताई चिंता

Share

बरसठी | स्थानीय विकास खंड के भगेरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान विद्यालय के ऊपर से गुजर रहे खतरनाक हाईटेंशन तार और पंचायत भवन की सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहा।

कार्यक्रम में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ओ.पी. श्रीवास्तव तथा खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग मौजूद रहीं। जनचौपाल में ग्रामीणों द्वारा कुल 31 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें पंचायत विभाग से 19, समाज कल्याण विभाग से 4, विद्युत विभाग से 4, राजस्व विभाग से 3 तथा लघु सिंचाई विभाग से 1 शिकायत शामिल रही। इनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु भेज दिया गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार लंबे समय से अत्यंत नीचे झूल रहा है, जो जमीन से लगभग छह फीट की ऊंचाई पर है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों की जान पर हमेशा खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन विद्युत विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

खंड विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग के जेई से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। जनचौपाल में विभागीय कर्मचारी की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों ने नाराजगी भी जताई।

इसके अलावा हाल ही में पंचायत भवन में हुई एक घटना को लेकर भी ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने ग्राम प्रधान सूबेदार यादव को शीघ्र कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।

जनचौपाल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 11 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ उपलब्ध कराया।

Trimurti multi speciality hospital Ad
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें