बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताते हुए दोनों आरोपितों का चालान कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में चितामणि यादव पुत्र रामअजोर यादव तथा जवाहर लाल यादव पुत्र स्वर्गीय गिरधारी यादव निवासी ग्राम आदमपुर थाना बरसठी शामिल हैं।
दोनों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के निर्देशन में की गई।


