• Wed. May 27th, 2026

    बकरीद को लेकर जौनपुर में प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च

    Share

    जौनपुर। आगामी ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह पैदल मार्च कोतवाली से शुरू होकर चहारसू चौराहे तक निकाला गया।

    फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पवन कुमार को शहर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में बकरीद का पर्व शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने लोगों से संवाद कर पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें।

    उन्होंने कहा कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। इस दौरान सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता समेत पुलिस विभाग के अधिकारी व सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed