• Thu. May 21st, 2026

    लेखपाल परीक्षा को लेकर जौनपुर में नो एंट्री का समय बढ़ा, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

    Share

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को जनपद के 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए यातायात पुलिस ने शहर में नो एंट्री व्यवस्था का समय बढ़ा दिया है।
    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 21 मई, बृहस्पतिवार को सुबह 6 बजे से रात 7 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि गैस, डीजल, पेट्रोल एवं मेडिकल सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गई है।
    यातायात पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास और कुत्तुपुर तिराहा से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है, ताकि परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *