• Wed. May 20th, 2026

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह 27 जुलाई को, तैयारियों में जुटा प्रशासन

    Share

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह आगामी 27 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को महंत अवेद्यनाथ सभागार में कुलपति वंदना सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समितियों के संयोजकों एवं सदस्यों के साथ तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    कुलपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह की तैयारियों में सभी आवश्यक निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिन प्रशासनिक कार्यों की आवश्यकता हो, उनकी फाइलें तत्काल आगे बढ़ाकर समय से पूरा कराया जाए। साथ ही समारोह को भव्य एवं बेहतर बनाने के लिए संयोजकों से सुझाव भी लिए गए।

    बैठक में कुलपति ने निर्देश दिया कि सभी पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल हर हाल में 30 जून तक घोषित कर दिए जाएं, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    बैठक में कुलसचिव केशलाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न समितियों के संयोजक उपस्थित रहे। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed