• Wed. May 20th, 2026

    जौनपुर में 8 से 10 जून तक होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 21 केंद्रों पर 9216 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    Share

    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

    परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु 21 केंद्र व्यवस्थापक, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं 7 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक पाली में 9216 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

    जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, सीसीटीवी एवं यातायात व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि में मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा तथा जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करेगा।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed