• Wed. May 20th, 2026
    Share

    जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बदमाशों ने असलहे के बल पर एक व्यक्ति से बाइक और नकदी लूटकर इलाके में दहशत फैला दी। घटना गेठुआ गांव के पास की है, जहां बाइक सवार को रोककर तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गैरवाह पश्चिम पूरा गांव निवासी राजकुमार सिंह अपनी पत्नी मिथिलेश सिंह को लेने सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर शिक्षा क्षेत्र स्थित विद्यालय जा रहे थे। उनकी पत्नी वहां उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि गेठुआ गांव के पास सड़क किनारे खड़े तीन युवकों ने ब्रेकर पर बाइक धीमी होते ही वाहन रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने असलहा सटाकर मोबाइल और जेब में रखे तीन सौ रुपये छीन लिए। इसके बाद बदमाश उनकी हीरो स्प्लेंडर बाइक लेकर अलीपुर की तरफ फरार हो गए। जाते समय बदमाश मोबाइल वापस फेंक गए। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed