• Wed. May 20th, 2026

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी, जौनपुर सहित 22 जिलों में हीट वेव का खतरा

    Share

    लखनऊ/जौनपुर। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अत्यधिक गर्म हवाएं चलने और तापमान में तेज बढ़ोतरी की आशंका है।

    जिन जनपदों में यह अलर्ट जारी किया गया है उनमें आगरा, औरैया, बलिया, बांदा, भदोही, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, महोबा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली और वाराणसी शामिल हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कई स्थानों पर दिन के समय तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने तथा लू के थपेड़े चलने की संभावना है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है, विशेषकर दोपहर के समय बाहर निकलने वालों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि हीट वेव के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पिएं और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। साथ ही हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

    जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी करते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed