• Tue. May 19th, 2026

    साडी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

    Share

    घटना से परिवार में मचा कोहराम,जांच में जुटी पुलिस

    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सोमवार की सुबह एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रिंस कुमार पुत्र राकेश कुमार 20 वर्ष दो माह पूर्व ही गुजरात से अपने घर वापस आया था।और अपने भाइयों तथा दादा-दादी के साथ रहता था। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अपने मकान के दूसरे तल पर संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।बता दे कि मृतक तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसके माता-पिता व छोटी बहन रोजी-रोटी के सिलसिले में अमृतसर में रहते हैं। बड़ा भाई गांव में रहकर शादी समारोहों में वीडियोग्राफी का कार्य करता है।
    वही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *