• Fri. Jul 3rd, 2026

    विद्यालयों में आम वितरण को लेकर बच्चों में दिखा उत्साह

    Share

    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशानुसार सोमवार को जनपद के कंपोजिट एवं प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को फल वितरण कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बच्चों के बीच आम वितरित किए और बच्चों के साथ समय बिताया।
    बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक सोमवार को विद्यालयों में बच्चों को फल वितरित किया जाता है। वर्तमान समय आम का सीजन होने के कारण बच्चों को पौष्टिक फल के रूप में आम उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है, जिससे उनके स्वास्थ्य और शैक्षिक विकास को मजबूती मिले।
    विद्यालयों में आम वितरण को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने खुशी-खुशी आम ग्रहण किया और विभाग की इस पहल की सराहना की। विद्यालय स्टाफ ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *