• Sun. May 17th, 2026

    जौनपुर में रेलवे ट्रैक किनारे संदिग्ध महिला का शव मिलने से सनसनी, पास में रोता मिला 2 साल का मासूम

    Ashirwad IVF Centre JaunpurAshirwad IVF Centre Jaunpur
    Share

    जौनपुर। सिटी स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज के नीचे शनिवार रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के शव के पास लगभग 2 साल का एक मासूम बच्चा भी मौजूद था, जो लगातार रो रहा था।
    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के मोहल्लेवासी मौके पर पहुंच गए और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। देर रात करीब 11:30 बजे एसपी सिटी, सीओ सिटी, लाइन बाजार थाना प्रभारी, नगर कोतवाल सहित कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
    पुलिस ने देर रात तक मौके पर जांच-पड़ताल की। रात करीब 3 बजे तक पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद रही, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। रविवार की सुबह करीब 10 बजे थानाध्यक्ष लाइनबाजार ने बताया कि अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *