• Fri. May 15th, 2026

    शादी से लौट रहे हलवाई की सड़क हादसे में मौत, बोलेरो चालक फरार

    Share

    जौनपुर के सुइथाकला क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे एक हलवाई की तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर सरपतहां थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव के पास हुआ। टक्कर मारने के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए खाई में पलट गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

    मृतक की पहचान खुटहन थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी 58 वर्षीय रामदवर मौर्य के रूप में हुई है। वह सुल्तानपुर जिले के कादीपुर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में खाना बनाने गए थे। देर रात काम समाप्त होने के बाद वह अपने साथी के साथ मोपेड से घर लौट रहे थे।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिपरौल गांव के पास रामदवर सड़क किनारे मोपेड के सहारे खड़े थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी और करीब 20 मीटर तक घसीटती चली गई। गंभीर रूप से घायल रामदवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। मृतक के बेटे सुनील मौर्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *