जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जौनपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में थाना चंदवक पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना चंदवक पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 133/2026 धारा 87, 64(2)एम/352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त अश्वनी प्रजापति उर्फ सोनू प्रजापति पुत्र स्वर्गीय नन्दलाल प्रजापति निवासी बीरीबारी थाना चंदवक जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्णानन्द यादव, हेड कांस्टेबल बिन्दू प्रसाद एवं कांस्टेबल हिमांशु कुमार शामिल रहे।


