जौनपुर। Jaunpur Police की थाना पवारा पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उचौरा बाजार से महिला को पकड़कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में की गई।
घटना के संबंध में थाना पवारा क्षेत्र के ग्राम कुँवरपुर (गंगापुर) निवासी मनीषा गौड़ ने 5 मार्च 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 4 मार्च को विपक्षीगण ने उनके पति नागेन्द्र कुमार गौड़ पर जानलेवा हमला किया था। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के दौरान नागेन्द्र गौड़ की मृत्यु हो गई। मामले में थाना पवारा पर मुकदमा दर्ज कर बाद में हत्या की धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई थी।
गिरफ्तार महिला अभियुक्ता की पहचान गुडिया पुत्री रामधनी निवासी ग्राम कुँवरपुर (गंगापुर), थाना पवारा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार, आरक्षी रामपाल, आरक्षी आकिफ खान एवं महिला आरक्षी पारूल अग्रहरि शामिल रहीं।

