• Wed. May 13th, 2026

    संदीप सिंह पिछड़े और दलित समाज की आवाज बने, सामाजिक न्याय की उठाई मांग

    Share

    जौनपुर। भारतीय मानव समाज पार्टी की ओर से जारी प्रेस नोट में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह को पिछड़े, अति पिछड़े और दलित समाज की आवाज बताया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके सामाजिक संघर्षों को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि वे लगातार कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से आवाज उठा रहे हैं।

    प्रेस नोट के अनुसार संदीप सिंह ने हमेशा गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी में पिछड़े वर्गों को उनका हक दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं।

    पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, लेकिन संदीप सिंह हर मंच पर उनकी आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने सामाजिक समानता और न्याय की स्थापना के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

    प्रेस नोट में यह भी कहा गया कि संदीप सिंह युवाओं को सामाजिक बदलाव के लिए जागरूक कर रहे हैं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दे रहे हैं।

    पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें सामाजिक न्याय की लड़ाई का मजबूत चेहरा बताते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की बात कही। साथ ही कहा कि आने वाले समय में जनहित के मुद्दों पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा, ताकि पिछड़े और वंचित समाज को उनका अधिकार मिल सके।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *