• Sat. Aug 22nd, 2026

    प्रेमी से शादी के लिए टावर पर चढी किशोरी

    Share

    सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के सरायभोगी बाजार में रविवार को एक किशोरी ने प्रेमी संग शादी को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़कर जोरदार हंगामा किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर उसे नीचे उतारा। जानकारी के मुताबिक सरायभोगी गांव निवासी एक किशोरी पड़ोस के गांव के दूसरी जाति के लड़के से प्रेम करती है लेकिन परिजन इस विवाह के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। इसी बात को लेकर किशोरी रविवार को सुबह मोबाइल के टावर पर चढ़ गई। यह देखकर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हो रही थी। किशोरी के स्वजन उसके कृत्य से काफी भयभीत हो गए। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। काफी समझाने बुझाने के साथ शादी करवाने का आश्वासन मिलने पर लड़की टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *