• Wed. May 13th, 2026

    मुरली फाउण्डेशन के कार्यक्रम में विशेषज्ञ ने महिलाओं को दी सम्बन्धित जानकारी

    Share

    जौनपुर। मुरली फाउण्डेशन के तत्वावधान में नगर के रुहट्टा स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संयोजक नवीन मिश्र द्वारा स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शैली निगम जी की अध्यक्षता में लड़कियों व औरतों में मासिक धर्म के दौरान रखे जाने वाली सावधानियों एवं मासिक धर्म से जुड़े भ्रांतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुये महत्वपूर्ण जानकारी प्रदत किया।
    कार्यशाला में डा. शैली निगम ने बताया कि मासिक धर्म में स्वच्छता का मतलब है। पीरियड्स के दौरान शरीर को साफ और स्वस्थ रखना, ताकि संक्रमण और बीमारियों से बचा जा सके। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए, बल्कि यह एक स्त्री के आत्म-सम्मान और गरिमा के लिए भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में मासिक धर्म एक नियमित और सामान्य प्रक्रिया है जो स्त्री के स्वस्थ होने का भी संकेत है। आज जबकि हम एक विकसित भारत का सपना देख रहे हैं। मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वक्षता का ध्यान रखना अत्यंत जरूरी है। 4 से 5 घण्टे के अंतराल पर पैड को जरूर बदलते रहे, ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचा जा सके।
    इस मौके पर संस्थाध्यक्ष अमित पांडेय ने नए शैक्षणिक सत्र में विद्यालय को संस्था की तरफ से सैनिटरी पैड देने का वचन दिया। कार्यक्रम निर्देशक नवीन मिश्र ने छात्राओं के परिजनों को मासिक धर्म के दौरान पैड उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध कर वचनबद्ध किया एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य ने मुरली फाउंडेशन समेत डा. शैली निगम की इस जागरूकता कार्यक्रम के लिये मुक्त कण्ठ से प्रशंसा करते हुये धन्यवाद दिया। इसी क्रम में सदस्य राजेश किशोर ने विद्यालय प्रबंधन एवं आये हुए सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पंकज सिंह, इं. अब्दुल्ला समेत विद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *