• Wed. May 13th, 2026

    उसरा बाजार के पास दो बाइकों की टक्कर, एक युवक घायल

    Share

    जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के उसरा बाजार के पास गुरुवार को दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बसरा गांव निवासी धर्मेंद्र निषाद (35) इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे। उसरा बाजार के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि धर्मेंद्र निषाद सड़क पर गिरकर घायल हो गए और उनके हाथ-पैरों में चोटें आईं।

    हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पाण्डेय ने बताया कि दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *