• Wed. May 13th, 2026

    मड़ियाहूं बार एसोसिएशन में शोक सभा, अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का लिया निर्णय

    Share

    जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन में गुरुवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा वरिष्ठ अधिवक्ता केशव कुमार यादव के भतीजे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करने के लिए बुलाई गई थी। शोक सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष घनश्याम मिश्र एडवोकेट ने की। इस दौरान सभी अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से शांति की प्रार्थना की। अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा अधिवक्ता समाज केशव कुमार यादव एडवोकेट के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने इस असामयिक निधन को अत्यंत पीड़ादायक बताया और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की। सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिवंगत के सम्मान में गुरुवार को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस निर्णय के कारण तहसील के सभी न्यायालयों में कामकाज प्रभावित रहा और वादकारियों को अगली तारीख देकर लौटना पड़ा। इस अवसर पर महामंत्री अशोक कुमार यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *