• Wed. May 13th, 2026

    मां की ममता और त्याग का मान,एक सम्मान के नाम कार्यक्रम का आयोजन

    Share

    जौनपुर नगर के रूहट्टा स्थित दिव्यांग विद्यालय में नोएडा की संस्था फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा एक सम्मान मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की मांओं को अंगवस्त्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
    कार्यक्रम की शुभारंभ विद्यालय के नेत्र बाधित छात्र आकाश विशाल आदर्श ने स्वागत गीत के माध्यम से किया।प्रयागराज से आए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.त्रिभुवन सिंह ने कहा कि ये सम्मान इन बच्चों के मांओं के त्याग समर्पण और ममता का सम्मान है, दिव्यांग बच्चों को हम विशेष बच्चे कहते हैं और हमारा मानना है कि उनकी माएं भी विशेष होती हैं क्योंकि विशेष बच्चों को खुद के कार्यों को करने के लिए जितना जद्दोजहद स्वयं करना पड़ता है उससे अधिक उनकी माएं करती है,ऐसी मांओं की मेहनत को सलाम है।
    कार्यक्रम के दौरान ही फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के निदेशक डा.महिपाल सिंह ने छात्रों की मांओं को उनके स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए विशेष बाते बताई साथ ही बच्चों की थेरेपी भी करके बताया कि वो अपने बच्चों का घर पर किस तरह से देखभाल और थेरेपी करके उनके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती हैं साथ ही डा. सिंह न कहा कि मां दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा होती है और हर परिस्थिति में अपने बच्चों के उत्थान व सुरक्षा हेतु संघर्ष करती है, विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिका बच्चों का चार-पांच घंटे ही देखभाल करते हैं लेकिन मां इन विशेष बच्चों का सदैव ध्यान रखती है, इसलिए एक सम्मान मां के नाम होना जरूरी है।
    इससे पूर्व में भी संस्था द्वारा उक्त विद्यालय में कार्यक्रम किया जा चुका है जिसमें बच्चों की आवश्यकता को देखते हुए फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन को कूलर, दो पंखा, दो वाकर, नेत्र बाधित बच्चों के लिए छड़ी, दो व्हील चेयर, वाद्य यंत्र ढोलक, खेल हेतु पजल,इलेक्ट्रॉनिक किताब आदि भेंट कर विश्वास दिलाया गया कि भविष्य में भी इन बच्चों के लिए किसी भी चीज की आवश्यकता पड़ती है तो संस्था सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। फर्स्टवन रिहैब के दियांग बच्चों द्वारा बनाए हुए ऑर्गेनिक हैंडवॉश देकर समझाया कि ये बच्चे भी किस तरह के प्रयास करके स्वयं के जीविकोपार्जन हेतु कार्य कर सकते हैं साथ ही फाउंडेशन के साथियों द्वारा दिव्यांग बच्चों को अपने हाथ से भोजन कराया गया।
    राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन के प्रबंधक डॉ.राजेश कुमार व उपाध्यक्ष डॉ.राजेश गुप्ता ने अतिथियों सहित सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया, संस्था की विशेष शिक्षिका हेमू वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्ति किया व मां फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
    उक्त कार्यक्रम में सचिव किरण, डॉ. ए.के. सिंह, माधुरी सिंह, अगम यादव, राहुल सिंह,बच्चों के संगीत अध्यापक राहुल पाठक,सविता पाठक, शरद साहू सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *