• Wed. May 13th, 2026

    जफराबाद में स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन

    Share

    बढ कर आ रहे बिजली बिल पर हाथ मे स्लोगन लेकर विभाग के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
    जफराबाद, जौनपुर।
    नगर पंचायत जफराबाद के दरीबा मोहल्ले में सोमवार को स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब 11 बजे दर्जनों की संख्या में ग्रामीण हाथों में ‘स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए’ लिखी तख्तियां लेकर आ गए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। प्रदर्शनकारी मालती चौहान, पुष्पा देवी, मनभा देवी, सीमा और जानकी ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके घरों में जो स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उनसे हर महीने बिजली का बिल अत्यधिक बढ़कर आ रहा है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे विभाग द्वारा भेजे जा रहे इस मनमाने बिल का भुगतान कर सकें। बढ़े हुए बिलों को जमा करने में उन्हें काफी मानसिक और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि वे बिल में सुधार के लिए लगातार बिजली विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए एक स्वर में स्मार्ट मीटरों को तुरंत हटाने की मांग की। इस दौरान ‘बिजली विभाग हाय-हाय’ और ‘स्मार्ट मीटर नही चाहिए ‘ के नारे भी लगाए गए।इस प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर बिजली विभाग के क्षेत्रीय एसडीओ विजय कुमार यादव ने बताया कि उन्हें अभी तक किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो मामले की जांच करवाकर उसका निस्तारण करवाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अशोक मौर्य, ओवैश खान, विवेक गिरी, मनभा देवी, मालती चौहान, जानकी देवी, विजय मौर्य, प्रेम चंद, पुष्पा देवी, संदीप मौर्य, शकुंतला, प्रेम जीवन, सीता देवी, सीमा, फूला देवी समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *