• Wed. May 13th, 2026

    केराकत पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र में पुलिस ने 3 मई को दर्ज एक मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम सेवक यादव और उनके पुत्र सचिन यादव निवासी सिझवारा, थाना केराकत के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को आजाद नगर नहर पुलिया के पास से पकड़ा।

    पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी केराकत थाने में दर्ज एक मामले में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक केराकत ने किया। टीम में उपनिरीक्षक सच्चिदानंद, हेड कांस्टेबल संजय यादव, विनोद यादव और ज्योति प्रकाश यादव शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *