• Wed. May 13th, 2026

    माधो राम पट्टी में चौरा माता मंदिर का जीर्णोद्धार, भंडारा और जागरण का आयोजन

    Share

    जौनपुर के सिगरामऊ क्षेत्र स्थित माधो राम पट्टी गांव में ग्रामीणों ने चौरा माता मंदिर का जीर्णोद्धार कराया है। लंबे समय से उपेक्षित इस मंदिर को अब चबूतरे के रूप में नया स्वरूप दिया गया है। ग्रामीणों ने इसे आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया है।

    मंदिर के पुनर्निर्माण के अवसर पर सुंदरकांड का संगीतमय पाठ, विधि-विधान से पूजन और हवन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही शाम को भंडारे और रात्रि जागरण का भी कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

    ग्रामीणों के अनुसार, मेढ़ा बाजार के पास स्थित होने के कारण इस मंदिर का धार्मिक और सामाजिक महत्व और भी बढ़ जाता है।

    इस आयोजन में उर्मिला मिश्रा, यज्ञ नारायण मिश्रा, पप्पू मिश्रा, विनय पंडित, मयाशंकर मिश्रा, हरिराम मिश्रा, छोटे मिश्रा, मोती मिश्रा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. हरिनारायण मिश्र, विनोद मिश्रा, मनीष विश्वकर्मा, शिव शंकर विश्वकर्मा सहित अनेक ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

    आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होने और रात्रि जागरण में भाग लेने की अपील की है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *