• Wed. May 13th, 2026

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 12 मई से शुरुआत

    Share

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, मल्हनी ने विभिन्न सम सेमेस्टर परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। जौनपुर और गाजीपुर के कॉलेजों में संचालित कई पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 12 मई 2025 से शुरू होंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार बीएड, एमएड, बीपीएड, बीपीईएस और बीलिव के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 मई से सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित होंगी। इन्हीं पाठ्यक्रमों के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 मई से शुरू होंगी।
    एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 20 मई से, चतुर्थ सेमेस्टर की 21 मई से और छठे सेमेस्टर की परीक्षा भी 20 मई से शुरू होगी। इसी तरह एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 20 मई से और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 21 मई से कराई जाएगी। बीएससी कृषि की परीक्षाएं 12 मई से और एमएससी कृषि की परीक्षाएं 20 मई से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि परीक्षा कार्यक्रम में कोई संशोधन करना हो, तो छात्र 5 मई तक विश्वविद्यालय की एग्जाम वेबसाइट पर ईमेल के माध्यम से सूचना दे सकते हैं। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने दी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *