जौनपुर





लाईन बाजार थानाक्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे के पास सिटी टावर के पहले सडक के किनारे गुमतटियो मे भोर मे करीब चार बजे आग लग गयी स्थानीय लोगो ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी सूचना मिलते ही फायर अधिकारी नागेन्द्र द्विवेदी अपनी टीम के साथ दो गाडिया लेकर आग बुझाने मे लग गये आग ने बहुत विकराल रूप ले लिया था आग को काबू करने मे टीम को घंटो लग गये फायर अधिकारी नागेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि जांच के बाद ही बता चलेगा कि आग कैसे लगी प्रथम दृष्यटया शार्ट सर्किट से आग लगने की सम्भावना है

