जौनपुर
जफराबाद नगर पंचायत क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का उद्घाटन समारोह बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस शाखा का उद्घाटन वाराणसी अंचल के प्रबंधक मिथिलेश कुमार प्रबंधक व
नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान द्वारा उद्घाटन किया गया वहीं जौनपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार हरिशंकर प्रसाद उपक्षेत्रीय प्रबन्धक जौनपुर सभी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. शिव कुमार सिंह, राजेश सिंह, प्रवीण सिंह, जमाल हाशमी विकास सेठ आशीष सेठ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान बैंक प्रबंधक ने बताया कि इस नई शाखा के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुगम बैंकिंग सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा विभिन्न प्रकार के आर्थिक ऋण, सरकारी योजनाओं का लाभ, तथा शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ाई के लिए लोन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बैंकिंग सेवाओं, लोन प्रक्रिया और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

