• Mon. Mar 30th, 2026

    आयकॉन वेलनेस : स्वास्थ्य और गुणवत्ता के लिए समर्पित एक विश्वसनीय पहल : बाबू सिंह कुशवाहा

    BySatyameva Jayate News

    Mar 30, 2026
    Share

    आयकॉन का मिशन लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना : डॉ. रागिनी सोनकर

    जौनपुर

    शहर से सटे बालू मंडी सिटी स्टेशन के पास आयकॉन वेलनेस का भव्य शुभारंभ सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और मछलीशहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सांसद जौनपुर बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि आयकॉन वेलनेस एक ऐसी उभरती हुई संस्था है, जो स्वास्थ्य और वेलनेस के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। कंपनी का उद्देश्य आधुनिक तकनीक और पारंपरिक ज्ञान के समन्वय से ऐसे उत्पाद तैयार करना है, जो लोगों की दैनिक जीवनशैली को स्वस्थ और संतुलित बना सकें। कंपनी की स्थापना स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गई है। आयकॉन वेलनेस अपने ग्राहकों को सुरक्षित, प्रभावी और विश्वसनीय उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी का मानना है कि सही जीवनशैली और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के उपयोग से व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त कर सकता है।
    मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि आयकॉन का मिशन लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले वेलनेस उत्पाद उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही कंपनी का लक्ष्य एक मजबूत और भरोसेमंद नेटवर्क तैयार करना है, जिससे अधिक से अधिक लोग इससे जुड़कर लाभान्वित हो सकें। कंपनी पारदर्शिता, गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि को अपनी प्राथमिकता मानती है।
    कंपनी के इंटरप्रेन्योर जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू व इम्तियाज अहमद ने संयुक्त रूप से कहा कि विजन के रूप में आयकॉन वेलनेस एक अग्रणी वेलनेस ब्रांड बनना चाहती है, जो न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान स्थापित करे। कंपनी का लक्ष्य है कि वह अपने उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। संस्थापक सदस्य डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने अपने संदेश में बताया कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और उत्पाद पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आयकॉन वेलनेस ईमानदारी, गुणवत्ता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *