• Thu. Jun 4th, 2026

    चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    Share

    जौनपुर। मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    स्टेशन अधीक्षक राममूर्ति यादव के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे जौनपुर से प्रयागराज जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 541010 स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। इसी दौरान खेतापुर, थाना नेवढ़िया निवासी 32 वर्षीय आशीष पुत्र साहबलाल ने दौड़कर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। ट्रेन की रफ्तार बढ़ने के दौरान उसका हाथ फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि आशीष की शादी एक वर्ष पहले हुई थी और वह अपनी पत्नी को परीक्षा दिलाने के लिए प्रयागराज जा रहा था। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *